(अरुणाभ रतूड़ी जनस्वर)

जिलाधिकारी संदीप तिवारी ने बुधवार को थलगढ डाडो मोटर के निर्माण को लेकर संबंधित विभागों के साथ समीक्षा बैठक की।

चमोली:-जिलाधिकारी संदीप तिवारी ने बुधवार को थलगढ डाडो मोटर के निर्माण को लेकर संबंधित विभागों के साथ समीक्षा बैठक की। उन्होंने वन विभाग और लोक निर्माण विभाग को 21 अप्रैल को संयुक्त निरीक्षण करते हुए सड़क के एलाइमेंट में आ रहे पेडों की पुर्नगणना करने व ड्रोन से वीडियोग्राफी करने के निर्देश दिए। साथ ही पीडब्लूडी पोखरी को वैकल्पिक सड़क के एलाइमेंट को लेकर आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए।

पीडब्लूडी के सहायक अभियन्ता तौसीक अहमद ने बताया कि राजस्व क्षेत्र मसोली के अन्तर्गत थलगढ डाडो मोटर मार्ग 04 किमी की स्वीकृति 2017 मिली। सडक वन भूमि के कारण लम्बित है। पीडब्ल्यूडी द्वारा 2018 में सर्वे किया गया जिसमें 127 पेड आ रहे थे। वहीं वन विभाग द्वारा 2022 में सर्वे किया गया जिसमें 630 पेड आ रहे हैं।

इस दौरान प्रभागीय वनाधिकारी केदारनाथ तरुण एस,पीडब्ल्यूडी के सहायक अभियन्ता तौसीक अहमद सहित ग्रामीण मौजूद रहे।

By Janswar

You missed

error: Content is protected !!