arunabh raturi.janswar.com

जनपद में एक-एक महिला बूथ, दिव्यांग बूथ एवं युवा बूथ को बैंकों के द्वारा मॉडल रूप दिया जायेगा।

टिहरी दिनांक 26 मार्च 2024:- आगामी लोक सभा सामान्य निर्वाचन 2024 को लेकर आज मंगलवार को जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी मयूर दीक्षित की अध्यक्षता में बैंकर्स की बैठक आहूत की गई। जिला सभागार नई टिहरी में आयोजित बैठक में जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि जनपद में एसबीआई बैंक द्वारा एक महिला बूथ, पीएनबी द्वारा एक दिव्यांग बूथ तथा आईसीआईसीआई द्वारा एक युवा बूथ को मॉडल रूप दिया जायेगा।

उन्होंने संबंधित बैंक अधिकारियों को निर्देश दिये नोडल ऑफिसर सखी बूथ और दिव्यांग बूथ से समन्वय करते हुए 15 अपै्रल, 2024 तक इन बूथों को आर्कषक रूप देते हुए पूर्ण करना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि इन बूथों को महिला, दिव्यांग और यूथ को फोक्स करते हुए मॉडल बनाया जाये। इसके साथ ही जनपद में एचडीएफसी बैंक को स्वीप गतिविधियों के तहत मतदाता जागरूकता संबंधी चौदह वीडियो बनाने तथा अन्य बैंकों को बीस व्हील चियर और दस डोली बनाने के निर्देश दिये गये हैं। जिलाधिकारी ने आगामी लोक सभा निर्वाचन के दृष्टिगत बैंकर्स को कैश मूवमेंट की प्रतिदिन की रिपोर्ट जिला निर्वाचन कार्यालय को उपलब्ध कराने के भी निर्देश दिये।

बैठक मे नोडल अधिकारी स्वीप/मुख्य विकास अधिकारी अभिषेक त्रिपाठी, उप जिला निर्वाचन अधिकारी/अपर जिलाधिकारी के.के. मिश्रा, नोडल ऑफिसर दिव्यांग बूथ/एसडीएम प्रतापनगर आशिमा गोयल, नोडल ऑफिसर सखी बूथ/एसडीएम घनसाली अपूर्वा सिंह, एलडीएम मनीष सहित संबंधित बैंकों के अधिकारी उपस्थित रहे।

By Janswar

You missed

error: Content is protected !!