Arunabh raturi.janswar.com

तपोवन क्षेत्रान्तर्गत साईं घाट व निम बीच पर गंगा नदी में डूबे 02 व्यक्ति, एसडीआरएफ ने चलाया सर्चिंग अभियान।

ऋषिकेश:-आज दिनांक 25 में मार्च 2024 को पुलिस चौकी ढालवाला द्वारा एसडीआरएफ टीम को सूचित किया गया कि तपोवन क्षेत्र में साईं घाट पर गंगा नदी में एक व्यक्ति डूब गया है जिसकी सर्चिंग हेतु एसडीआरएफ टीम की आवश्यकता है।

उक्त सूचना पर एसडीआरएफ टीम मुख्य आरक्षी अर्जुन पंवार के हमराह मय आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

एसडीआरएफ टीम द्वारा घटनास्थल पर पहुंचकर संभावित स्थानों पर गहन सर्चिंग अभियान चलाया गया। उसी दौरान एक अन्य घटना में निम बीच के पास एक अन्य व्यक्ति के डूबने की सूचना SDRF टीम को प्राप्त हुई। 

SDRF टीम के डीप डाइवर्स द्वारा संभावित स्थानों पर गहन सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

साईं घाट पर डूबे व्यक्ति का नाम:-* श्री निखिल उम्र- 30 वर्ष, निवासी :- भटिंडा।

नीम बीच पर डूबे व्यक्ति का नाम :-* श्री अक्षय उम्र 25 वर्ष, निवासी :- करनाल।

 

 

By Janswar

You missed

error: Content is protected !!