(अरुणाभ रतूड़ी जनश्वर

टिहरी जिला प्रशासन की टीम ने चलाया सफाई अभियान।

टिहरी:- स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में आज प्रातः जिलाधिकारी नितिका खण्डेलवाल की अध्यक्षता में सभी जिलास्तरीय अधिकारी एवं कर्मचारी बौराड़ी पेट्रोल पंप के समीप सफाई अभियान में सम्मिलित हुए। इस अवसर पर लगभग दो ट्रक कूड़ा एकत्रित किया गया।

सफाई स्थल के समीप जिलाधिकारी एवं नगर पालिका परिषद नई टिहरी के अध्यक्ष मोहन सिंह रावत तथा अपर जिलाधिकारी ए.के. सिंह द्वारा वृक्षारोपण भी किया गया। जिलाधिकारी ने प्रत्येक बुधवार को सफाई अभियान निरंतर रूप से जारी रखने पर जोर दिया।

इस अवसर पर एसडीएम संदीप कुमार, पीडी डीआरडीए पी एस चौहान, डीटीडीओ एस.एस. राणा, डीएसओ मनोज डोभाल, एई सिंचाई अनूप डियून्डी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी/कर्मचारी एवं नगर पालिका के कार्मिक उपस्थित रहे।

 

 

By Janswar

You missed

error: Content is protected !!