अरुणाभ रतूड़ी जनस्वर

वाल्मीकी नगर में स्वच्छकारों और सफाई कर्मचारियों के लिए जनजागरूकता शिविर आयोजित।

ऋषिकेश:- वाल्मीकी नगर में स्वच्छकार एवं सफाई कर्मचारियों तथा उनके आश्रितों के कल्याणार्थ केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं के प्रचार-प्रसार के जनजागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्रीय विधायक व पूर्व मंत्री डा. प्रेमचंद अग्रवाल ने शिरकत की।

मंगलवार को आयोजित शिविर में प्रदेश के विभिन्न विभागों के स्टॉल लगाए गए। इसमें मुख्य रूप से समाज कल्याण, नगर निगम, स्वास्थ्य विभाग, शिक्षा विभाग, खाद्य आपूर्ति विभाग से रहे। डा. अग्रवाल ने कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ निर्धन और अशिक्षित वर्ग को भी मिले, इसके लिये इस तरह के शिविर के आयोजन आवश्यक हैं।

डा. अग्रवाल ने कहा कि स्वच्छकार और सफाई कर्मचारियों तथा उनके आश्रितों के लिये सरकार की अनेक योजनाएं विद्यमान है। इस तरह के शिविर के माध्यम से सरकार की योजनाओं का प्रसार-प्रचार तो होगा। साथ ही जनजागरूकता के जरिए जरूरतमंदों को योजनाओं का लाभ मिलेगा।

इस अवसर पर मेयर शंभु पासवान, सफाई आयोग के सदस्य राकेश पारछा, देवदत्त शर्मा, अक्षय खैरवाल, नरेश खैरवाल, खुमेंन्द्र, देव आदि उपस्थित रहे।

   

By Janswar

You missed

error: Content is protected !!