अरुणाभ रतूड़ी जनस्वर 

क्षेत्रीय विधायक व पूर्व मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने भगवान बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि पर सामाजिक लोगों का सम्मान किया।

ऋषिकेश:- क्षेत्रीय विधायक व पूर्व मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने भगवान बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि पर सामाजिक लोगों का सम्मान किया। इस अवसर पर मोदी सरकार के पूर्ण हो रहे 11 वर्ष को स्वर्णिम बताते हुए डॉ अग्रवाल ने उनके विकास कार्यों का बखान किया।

डॉ अग्रवाल ने पूर्व सैनिक प्रेम कुमार, बलराम, राजेंद्र, पूरन सिंह आदि को सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा ने आदिवासी अस्मिता, सम्मान और अधिकारों के लिए अपना सम्पूर्ण जीवन समर्पित किया। उनका जीवन संघर्ष, साहस और स्वाभिमान की अमर गाथा है, जो हमें सदैव प्रेरणा देती रहेगी।

डॉ अग्रवाल ने कहा कि बिरसा मुंडा ने मुंडाओं को जल, जंगल, जमीन की रक्षा के लिए बलिदान देने के लिए प्रेरित किया। कहा कि भगवान बिरसा मुंडा के जीवन वाक्यों को आदर्श मानते हुए हमारी सरकार आदिवासी और जनजाति कल्याण के लिए पूर्ण मनोयोग से कार्य कर रही है। 

इस अवसर पर सोबन केंतुरा सहित सैकड़ो की संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

By Janswar

You missed

error: Content is protected !!