ARUNABH RATURI.JANSWAR.COM

 कैबिनेट मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जगत प्रकाश नड्डा जी के देवभूमि आगमन पर स्वागत किया।

डोईवाला 15 अप्रैल 2024:- जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर पहुंचे श्री नड्डा जी के स्वागत के दौरान मंत्री डॉ अग्रवाल ने संगठनात्मक विषयों पर वार्ता की। उन्होंने बताया कि राज्य में मोदी सरकार के 10 वर्ष के कार्यकाल को पसंद किया जा रहा है। राज्य में जनता ने भी प्रधानमंत्री को पुनः तीसरी बार पीएम बनाने का मन बनाया है।

इस मौके पर डोईवाला विधायक बृजभूषण गैरोला, जिला महामंत्री भाजपा ऋषिकेश राजेंद्र तड़ियाल, दीपक धमीजा, ऋषिकेश विधानसभा के प्रभारी करन बोहरा आदि उपस्थित रहे।

By Janswar

You missed

error: Content is protected !!