अरुणाभ रतूड़ी जनस्वर 

तीर्थनगरी की बेटी मुस्कान जिनवाल को विधायक डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने सम्मानित किया।

ऋषिकेश:-क्षेत्रीय विधायक व पूर्व कैबिनेट मत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने वाल्मीकि नगर निवासी मुस्कान जिनवाल को सम्मानित किया है। उन्होंने कहा कि मुस्कान ने अपनी प्रतिभा के बलबूते तीर्थनगरी का नाम रोशन किया है।

बता दें कि दिल्ली में आयोजित नेशनल पावरलिफ्टिंग जूनियर व सब जूनियर चैंपियनशिप 2025 में मुस्कान जिनवाल ने सब जूनियर वेट केटेगरी में गोल्ड मेडल जीता है।

इस दौरान मेयर शंभू पासवान, सफाई आयोग के सदस्य राकेश पारचा, वन निगम के सदस्य देवदत्त शर्मा, नरेश खेरवाल, अक्षय खेरवाल आदि उपस्थित रहे।

 

By Janswar

You missed

error: Content is protected !!