(अरुणाभ रतूड़ी जनस्वर)

जनपद रुद्रप्रयाग: तुंगनाथ मंदिर मार्ग पर घायल व्यक्ति का SDRF ने किया सफल रेस्क्यू।

रुद्रप्रयाग:- आज दिनांक 25 मार्च 2025 को जिला नियंत्रण कक्ष,रुद्रप्रयाग द्वारा SDRF टीम को सूचना मिली कि तुंगनाथ मंदिर मार्ग स्थित चंद्रशिला के पास एक व्यक्ति का पैर फिसलने से फ्रैक्चर हो गया है और उसे तत्काल रेस्क्यू की आवश्यकता है।

उक्त सूचना पर पोस्ट रतुडा से एसडीआरएफ टीम उपनिरीक्षक आशीष डिमरी के नेतृत्व में आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

एसडीआरएफ टीम द्वारा तत्काल घटनास्थल पर पहुंचकर DDRF के साथ मिलकर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया। आशुतोष (उम्र 20 वर्ष), निवासी दिल्ली तुंगनाथ मंदिर मार्ग स्थित चंद्रशिला के पास बर्फ में फिसलने से गंभीर रूप से घायल हो गए और उनके पैर में फ्रैक्चर हो गया था।

SDRF टीम ने उन्हें मौके पर प्राथमिक उपचार प्रदान किया और स्ट्रेचर के माध्यम से 04 किमी पैदल दूरी तय कर सुरक्षित रूप से चोपता तक पहुंचाया। वहां से एंबुलेंस के जरिए उन्हें अस्पताल भेजा गया।

By Janswar

You missed

error: Content is protected !!