Arunabh raturi.janswar.com

  • कथनी और करनी को अक्षरश: रखना डीएम सविन बंसल की कार्यशैली।
  • दो ऑटोमेटेड तथा एक सामान्य पार्किंग, 4 माह के भीतर बनकर होगी तैयार।
  • अब बढ़ते वाहनों के दबाव को देखते हुए, शहर देहरादून में भी ऑटोमेटेड पार्किंग का सुविधा ले सकेंगे।
  •  डीएम ने सौंपा ग्रामीण निर्माण विभाग को शीघ्र पार्किंग निर्माण की जिम्मेदारी।
  •  वाहन सुरक्षा हेतु आधुनिक तकनीक से लैस होंगी, ऑटोमेटेड पार्किंग।

देहरादून:- जनपद देहरादून के पदभार संभालते ही जिलाधिकारी सविन बंसल शहर देहरादून में आम जनमानस को सुगम सुव्यवस्थित सुविधा मुहैया कराने में हर स्तर पर कार्यों को तेजी से संपादित करवा रहे हैं, जहां उन्होंने जनपद में स्वास्थ्य, शिक्षा, सडक एवं स्वच्छता के क्षेत्र में पैनी नजर बनाए हुए हैं, वहीं शहर में आवागमन की समस्या को सुगम बनाने में हर स्तर से कार्य को संपादित कराने में जुटे है।

जिसके चलते आज शहर में आवागमन करने वाले वाहनों को दो ऑटोमेटेड तथा एक सामान्य पार्किंग की टेंडर निकाले गए है। ऑटोमेटेड पार्किंग 1- लैंसडाउन चौक से गांधी पार्क एवं परेड ग्राउंड के मध्य जाने वाले मार्ग पर गांधी पार्क के दाहिने और बनाई पार्किंग का निर्माण कार्य।

2- लैंसडाउन चौक पर तिब्बती मार्केट के सामने बहुउद्देशीय खेल भवन के पास पार्किंग निर्माण कार्य । उक्त दोनों ऑटोमेटेड पार्किंग के टेंडर 25 अक्टूबर 2024 को खोला जाएगा।

जबकि सामान्य पार्किंग सर्वे चौक के पास करनपुर चौकी से लगी हुई काबुल हाउस की भूमि का सतही पार्किंग निर्माण कार्य, जिसका टेंडर 23 अक्टूबर 2024 को खोला जाएगा।

जिलाधिकारी ने तीनों पार्किंग का निर्माण पूर्ण करने का जिम्मेदारी ग्रामीण निर्माण विभाग उत्तराखंड को दी है। उन्होंने विभाग के अधिशासी अभियंता को कड़ी निर्देश दिए हैं कि निर्धारित समय तक पार्किंग निर्माण कार्य पूर्ण कराया जाय।

By Janswar

You missed

error: Content is protected !!