(अरुणाभ रतूड़ी जनस्वर)

सरकार आमजन के साथ है, विश्वास दिलाती हूँ राहत बचाव कार्य में कोई कमी नहीं होने दी जाएगी-अनिता ममगाईं।

ऋषिकेश : बारिश से तबाही के बीच पूर्व महापौर अनिता ममगाईं मंगलवार को शासन प्रशासन की टीम के साथ प्रभावित इलाकों में पहुंची । इस दौरान उन्होंने चंद्रभागा पुल के पास , चंद्रेश्वर नगर, भैरव कॉलोनी, मनसा देवी व अन्य इलाके में आमजन के बीच पहुंच जाना हाल। साथ ही, शासन की टीम के साथ अधिकारियों को निर्देश दिए, आम जन को जितना जल्दी हो सके राहत पहुंचायी जाए। साथ ही उन्हें सुरक्षित जगहों पर शिफ्ट किया जाए। कोई ये न सोचे मेरा कोई नहीं है। हर किसी को मदद पहुंचे।

पूर्व महापौर व भाजपा नेता अनिता ममगाईं ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा, ऋषिकेश ने आज जैसे ही सुबह आँख खोली तो चारों तरफ तबाही काफी नुकसान की खबर आ रही हैं। देर रात से मूसलाधार बारिश के कारण आज सुबह तक काफी नुकसान हुआ है लोगों के घरों में पानी घुस गया। नदी, नाले, गदेरे उफान पर हैं. चंद्रभागा जैसी नदी जो साल भर सूखी रहती है। ऐसे में हम आज देख रहे हैं रौद्र रूप में है। ऋषिकेश व आस पास के इलाकों में काफी नुकसान की खबरें आ रही है। जो वाकई चिंताजनक है । आपदा प्रकर्ति के आगे हर कोई बेबस है। लेकिन हमें सतर्क रहना होगा और एक दूसरे का सहयोग करना है । हमने आज टीम के साथ चंद्रभागा, चंद्रेश्वर नगर, भैरव कॉलोनी, मनसा देवी इत्यादि इलाकों का दौरा किया। लोगों से अपील की है वे सुरक्षित जगह पर जाए अधिकारियों को भी निर्देश दिए हैं। नदी किनारे लोगों को न जाने दिया जाये।आज निरीक्षण के दौरान तहसील प्रशासन से पटवारी शोभाराम जोशी, वन विभाग से निरीक्षक स्वयंबर दत्त कंडवाल, पार्षद पूजा नौटियाल वार्ड 04, पार्षद रूपा देवी वार्ड 02 , पार्षद विनोद नाथ वार्ड 37, पंकज शर्मा, नवीन नौटियाल, राजेश गौतम, मनीष मनवाल,विनय बलोदी, योगेन्द्र भट्ट,विजय बिष्ट ,विजया भट्ट आदि लोग मौजूद रहे।

By Janswar

You missed

error: Content is protected !!