अरुणाभ रतूड़ी जनस्वर

बीकेटीसी उपाध्यक्ष ऋषि प्रसाद सती एवं बीकेटीसी उपाध्यक्ष विजय कपरवाण ने किया पूर्व‌ मुख्यमंत्री का स्वागत।

श्री बदरीनाथ धाम:- पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत श्री नृसिंह मंदिर ज्योर्तिमठ में दर्शन के पश्चात बीते कल बृहस्पतिवार देर शाम को श्री बदरीनाथ धाम पहुंचे। आज शुक्रवार सुबह को भगवान बदरीविशाल की महाभिषेक पूजा में शामिल हुए उनके साथ बीकेटीसी के दोनों उपाध्यक्ष ऋषि प्रसाद सती तथा विजय कपरवाण भी अभिषेक पूजा में शामिल हुए।

दर्शन पूजा के पश्चात बीकेटीसी उपाध्यक्षों ने पूर्व मुख्यमंत्री को भगवान बदरीविशाल का प्रसाद एवं अंगवस्त्र भेंट किया। पूर्व मुख्यमंत्री ने बीकेटीसी द्वारा की गयी यात्रा व्यवस्थाओंं की सराहना की कहा कि प्रदेश सरकार तीर्थयात्रियों की सेवा में तत्पर है।

इस अवसर पर बीकेटीसी पूर्व उपाध्यक्ष किशोर पंवार सहित बदरीनाथ धाम प्रभारी अधिकारी विपिन तिवारी, प्रशासनिक अधिकारी कुलदीप भट्ट, बीकेटीसी मीडिया प्रभारी डा. हरीश गौड़, अजीत भंडारी, योगंबर नेगी, अमित पंवार, हरीश जोशी, हरीश बिष्ट आदि मौजूद रहे।

 

 

By Janswar

You missed

error: Content is protected !!