Arunabh raturi.janswar.com

पौड़ी के कुस्याण गांव में अतिवृष्टि से एक घर की दीवार गिर जाने से मलवे में दबकर महिला की मृत्यु हो गयी।

पौड़ी :- जनपद पौड़ी गढ़वाल के मनियास्यूं पट्टी के कुस्याण गांव में बीते शुक्रवार को अतिवृष्टि से एक घर की दीवार गिर जाने से मलवे में दबकर महिला की मृत्यु हो गयी। जानकारी देते हुए संयुक्त मजिस्ट्रेट अनामिका ने बताया कि आज सुबह उन्हें कुस्याण गांव में हुए इस हादसे की सूचना मिली। बताया कि बीती देर रात भूमा देवी पत्नी प्रताप सिंह उम्र 81 वर्ष मकान के निचले तल में सो रही थी। इस दौरान एक तरफ की दीवार ढह गई, जिससे मलवे से दबकर महिला की मृत्यु हो गई। उन्होंने बताया कि आज सुबह ग्राम प्रधान दिउसा रमेश चंद्र ने राजस्व उपनिरीक्षक को दूरभाष पर घटना की जानकारी दी। घटना स्थल पर पहंुचकर राजस्व उपनिरीक्षक व ग्रामीणों ने महिला के शव को मलवे से बाहर निकालकर पंचायतनामा की कार्यवाही करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल पौड़ी भेज दिया गया है।

By Janswar

You missed

error: Content is protected !!