गिन्दी कौथिक थलनदी 2027 की तैयारियों को लेकर 1 नवंबर को होगी उदयपुर मेला एवं विकास समिति की बैठक।

यमकेश्वर:- उदयपुर मेला एवं विकास समिति, थलनदी की बैठक रविवार, 1 नवंबर 2026 को सुबह 11 बजे मेला परिसर, बल्दवाड़ी में आयोजित की जाएगी। समिति की ओर से जारी सूचना के अनुसार, बैठक में समिति के संरक्षक मंडल, पदाधिकारियों, सदस्यों एवं जनप्रतिनिधियों को आमंत्रित किया गया है।

बैठक में पिछली बैठक की कार्यवाही का वाचन एवं पुष्टि, आय-व्यय का विवरण तथा आगामी ‘गिन्दी कौथिक थलनदी 2027’ के आयोजन की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की जाएगी।

इसके अलावा मेला परिसर की साफ-सफाई, समिति की आय के स्रोतों और दुकानों के आवंटन से जुड़े विषयों पर भी विचार-विमर्श किया जाएगा। बैठक में अध्यक्ष एवं सदस्यों के सुझावों के आधार पर मेले के सफल आयोजन को लेकर आवश्यक निर्णय लिए जाएंगे।

समिति की ओर से सभी संबंधित पदाधिकारियों एवं सदस्यों से बैठक में समय पर उपस्थित होकर अपने सुझाव देने की अपील की गई है, ताकि गिन्दी कौथिक थलनदी 2027 की तैयारियों को समयबद्ध एवं व्यवस्थित तरीके से पूरा किया जा सके।

 

By Janswar

You missed

error: Content is protected !!