A.Raturi.Janswar.Com

जंगलों में लग रही आग पर काबू पाने के लिए ठोस कदम उठाएं : जिलाधिकारी।

पौड़ी गढ़वाल 16 जून 2024:- जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने कैम्प कार्यालय से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क के जंगलों के आसपास लगी आग के संबंध में एक महत्वपूर्ण बैठक की। उन्होंने जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क के अधिकारियों व अन्य क्षेत्र के अधिकारियों को आग पर काबू पाने के लिए ठोस कदम उठाने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने बैठक लेते हुए जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क व संबंधित अधिकारियों को कहा कि उन क्षेत्रों की पहचान करें जहां आग सबसे अधिक प्रभावी है। उन्होंने कहा कि आग से निपटने के लिए आधुनिक उपकरणों और तकनीकों के उपयोग करना सुनिश्चित करें। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि किसी भी क्षेत्र में आग लगने की सूचना मिलती है तो वहां तत्काल वन विभाग की टीम भेजकर आग को नियंत्रित करना सुरक्षित करें। उन्होंने कहा कि 24 घंटे कंट्रोल रूम को अलर्ट मोड पर रखें। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को आग पर शीघ्र नियंत्रण पाने के निर्देश दिए और इस संकट की स्थिति में समन्वित प्रयास जारी रखने पर जोर दिया।

  बैठक में जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क के अधिकारी व अन्य क्षेत्र के अधिकारी उपस्थित थे। 

 

By Janswar

You missed

error: Content is protected !!