arunabh raturi.

डीएम ने पंचायत नामावलियों को तैयार किये जाने के लिए अधिकारियों को सौंपी जिम्मेदारी, आदेश जारी।

पौड़ी:- जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने समस्त विकासखंड़ों में पंचायत नामावलियों को तैयार किये जाने हेतु निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, अतिरिक्त सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी व नोडल अधिकारियों को नियुक्ति आदेश जारी किया है।

त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन 2024-25 के लिए पंचायत निर्वाचक नामावलियों को तैयार किये जाने के लिए अपर जिलाधिकारी को निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, उप जिलाधिकारियों को सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी व तहसीलदारों और नायब तहसीलदारों को अतिरिक्त सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी नामित किया है। जबकि समस्त खंड विकास अधिकारियों को नोडल अधिकारी के रूप से नामित किया गया है।

अपर जिलाधिकारी ईला गिरी को निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी नामित किया गया है। विकासखंड, कल्जीखाल व कोट के लिए संयुक्त मजिस्ट्रेट दीपक रामचंद्र सेठ को सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी व तहसीलदार पौड़ी दीवान सिंह राणा को अतिरिक्त सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी नामित किया गया है। वहीं विकासखंड खिर्सू पाबौ व थलीसैंण के लिए उपजिलाधिकारी श्रीनगर नुपूर वर्मा को सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण व तहसीलदार श्रीनगर धीरज सिंह राणा को अतिरिक्त सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी नामित किया गया है। विकासखंड दुगड्डा के लिए उपजिलाधिकारी सोहन सिंह सैनी को सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी व तहसीलदार कोटद्वार साक्षी उपाध्याय को अतिरिक्त सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी का दायित्व दिया गया है। साथ ही विकासखंड द्वारीखाल व रिखणीखाल के लिए उपजिलाधिकारी लैंसडौन शालिनी मौर्य को सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण व नायब तहसीलदार मोहित सिंह देउपा को अतिरिक्त सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी की जिम्मेदारी दी गई है।

विकासखंड एकेश्वर व पोखड़ा के लिए उपजिलाधिकारी चौबट्टाखाल अनिल चन्याल को सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी व नायब तहसीलदार करिश्मा जोशी को अतिरिक्त सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी नामित किया गया है। जबकि विकासखंड बीरोंखाल व नैनीडांडा के लिए उपजिलाधिकारी धुमाकोट रेखा आर्य को सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी व नायब तहसीलदार श्रीधर प्रसाद को अतिरिक्त सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी नामित किया गया है। वहीं समस्त विकासखंड़ों के खंड विकास अधिकारियों नोडल अधिकारी नामित कया गया है।

By Janswar

You missed

error: Content is protected !!