A.Raturi.Janswar.Com

भारतीय वायुसेना में भर्ती होने वाले इच्छुक अभ्यार्थियों के लिए 08 जुलाई से 28 जुलाई, 2024 तक ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू।

पौड़ी:- भारतीय वायुसेना में भर्ती होने वाले इच्छुक अभ्यार्थियों के लिए 08 जुलाई से 28 जुलाई, 2024 तक ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू होगी। विंग कमांडर विशाल चोपड़ा ने बताया कि महिला और पुरूष अग्निवीरों की भर्ती के लिए के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 08 जुलाई से शुरू होगी। उन्होंने कहा कि वायु सेवा में अग्निवीरों की भर्ती के लिए पात्र (अविवाहित) महिला व पुरूष उम्मीदवार वेबपोर्टलhttps:/agnipathvayu.cdac.in पर ऑनलाइन पंजीकरण करा सकते हैं। कहा कि ऑनलाइन पंजीकरण करने वाले अभ्यर्थियों की 18 अक्टूबर, 2024 को ऑनलाइन परीक्षा शुरू होगी।

 

 

 

By Janswar

You missed

error: Content is protected !!