A.Raturi.Janswar.com

कर्णप्रयाग क्षेत्र चटवापीपल के पास एक मोटरसाइकिल के ऊपर बोल्डर गिरने से 02 युवकों की मौत, एसडीआरएफ ने किये शव बरामद।

चमोली:- आज दिनांक 06 जुलाई 2024 को पुलिस कोतवाली कर्णप्रयाग द्वारा एसडीआरएफ टीम को सूचित किया गया कि चटवापीपल के पास मोटरसाइकिल सवार 02 युवक पहाड़ से गिरे बोल्डर की चपेट में आ गये है।  

उक्त सूचना पर एसडीआरएफ टीम उप निरीक्षक मनमोहन सिंह के हमराह मय आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई। 

उक्त वाहन सवार दोनों युवक बद्रीनाथ धाम से दर्शन करके ऋषिकेश की ओर वापस लौट रहे थे व अचानक बोल्डर की चपेट में आने से वाहन समेत नीचे दब गए।

एसडीआरएफ टीम द्वारा घटनास्थल पर पहुंचकर त्वरित कार्रवाई करते हुए रेस्क्यू उपकरणों की मदद से उक्त बोल्डर को हटाकर नीचे दबे दोनों के शवो को बाहर निकालकर जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया। 

मृतकों का विवरण :–

1. निर्मल शाही, उम्र 36 वर्ष, निवासी :– हैदराबाद

2. सत्यनारायण, उम्र 50 वर्ष, निवासी :– हैदराबाद

 

 

By Janswar

You missed

error: Content is protected !!