A.Raturi.Janswar.Com

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित हुई बैठक, अधिकारियों को दिये आवश्यक दिशा-निर्देश।

पौड़ी:- मा0 मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन छात्रवृति योजना के अंतर्गत जनपद स्तर पर खिलाड़ियों का चयन करने हेतु जिलाधिकारी डॉ0 आशीष चौहान की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक आयोजित की गई।

गुरूवार को आयोजित बैठक में जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने खिलाड़ियों के चयन, प्रशिक्षण और उन्हें आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिये। उन्होंने कहा कि इन योजनाओं का मुख्य उद्देश्य जनपद के उदीयमान खिलाड़ियों को प्रोत्साहन देना और उन्हें प्रदेश, राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतिस्पर्धा के लिए तैयार करना है।

बैठक में संबंधित अधिकारियों ने जिलाधिकारी को आश्वासन दिया कि वे इन योजनाओं के तहत सभी आवश्यक कार्यवाही समयबद्ध तरीके से पूरी करेंगे।

जिला क्रिड़ा अधिकारी संदीप डुकलान ने बताया कि जनपद के अंतर्गत वर्ष 2024-25 के लिए खिलाड़ियों का चयन 06 जुलाई से 21 जुलाई, 2024 तक किया जायेगा। जिसमें 08 वर्ष से 14 वर्ष के खिलाड़ी प्रतिभाग कर सकेंगे। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों की चयन प्रक्रिया विद्यालय स्तर पर 6, 7, न्याय पंचातय स्तर पर 8,9,10, विकासखंड स्तर पर 12,13,14 तथा जनपद स्तर पर 19,20 व 21 को किया जायेगा। उन्होंने कहा कि जिन खिलाड़िया द्वारा बेहतर प्रदर्शन किया जायेगा उनका चयन जनपद स्तर पर किया जायेगा। कहा कि जनपद स्तर पर 150 बालक व 150 बालिकाओं का चयन किया जायेगा। चयन हुए खिलाड़ियों को प्रतिमाह 1500 छात्रवृति दी जायेगी।

बैठक में संयुक्त मजिस्ट्रेट अनामिका, एसीएमओ डॉ. पारूल गोयल, जिला युवा कल्याण अधिकारी रविन्द्र सिंह, जिला शिक्षा अधिकारी नागेंद्र बर्तवाल, सहायक सूचना अधिकारी सुनील तोमर सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

 

By Janswar

You missed

error: Content is protected !!