(अरुणाभ रतूड़ी जनस्वर)

मध्यम वर्ग की क्रय शक्ति को बढ़ाएगा जीएसटी रिफॉर्म : रेखा आर्या।

देहरादून:-सोमवार से लागू हो रही जीएसटी की नई दरों को कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने मध्यम वर्ग की क्रय शक्ति बढ़ाने वाला कदम बताया है। 

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा जीएसटी के स्लैब में किए गए बदलाव से मध्य और गरीब वर्ग को सबसे अधिक फायदा मिलेगा । उनके लिए महंगाई कम होगी और इससे उनकी क्रय शक्ति में इजाफा होगा। कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि रसोई और घर का खर्च कम होने से महिलाओं के हाथ में ज्यादा पैसा बचेगा । रेखा आर्या ने कहा कि जीएसटी के स्लैब में बदलाव होने से देश के लोग स्वदेशी अपनाने की तरफ भी आकर्षित होंगे जिससे देश की अर्थव्यवस्था के दीर्घकालीन लक्ष्यों की प्राप्ति में मदद मिलेगी, परिणाम स्वरूप भारतीय उद्योग जगत मजबूत होगा।

By Janswar

You missed

error: Content is protected !!