(अरुणाभ रतूड़ी जनस्वर)

मस्तराम घाट, लक्ष्मण झूला, ऋषिकेश के पास डूबे युवक का SDRF ने किया शव बरामद।

लक्ष्मण झूला:- आज दिनाँक 09 फरवरी 2025 को थाना लक्ष्मण झूला से एसडीआरएफ को सूचित किया गया कि मस्तराम घाट के पास एक युवक गंगा में नहाते समय डूब गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, गाजियाबाद स्थित ABES कॉलेज के चार छात्र, जो कि बी.टेक द्वितीय वर्ष के विद्यार्थी थे, ऋषिकेश भ्रमण हेतु आए थे। स्नान के दौरान उनमें से एक, वैभव शर्मा (उम्र 20 वर्ष) पुत्र हेमंत शर्मा, निवासी बड़ौत, उत्तर प्रदेश का पैर फिसलने के कारण वह गंगा नदी में डूब गया।

सूचना मिलते ही SDRF की एक टीम आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों सहित तुरंत घटनास्थल के लिए रवाना हुई। मौके पर पहुंचे SDRF के डीप डाइवर्स द्वारा गहन सर्च ऑपरेशन चलाया गया। टीम के डीप डाइवर सुमित नेगी द्वारा लगभग 30 मिनट तक 20-25 फीट गहराई तक डाइविंग कर युवक का शव रिकवर कर जिला पुलिस को सुपुर्द कर दिया गया।

रेस्क्यू टीम:- 1. SI पंकज सिंह खरोला 2. HC अर्जुन सिंह पंवार, ओमप्रकाश 3.CT मनमोहन, सुमित

 

By Janswar

You missed

error: Content is protected !!