(अरुणाभ रतूड़ी जनश्वर)

मुख्यमंत्री धामी ने देहरादून में आयोजित 38वें राष्ट्रीय खेलों में खिलाड़ियों का किया उत्साहवर्धन।

देहरादून:- मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज, रायपुर देहरादून में 38वें राष्ट्रीय खेलों के अंतर्गत आयोजित एथलेटिक्स खेलों का अवलोकन किया। मुख्यमंत्री ने मिक्सड रिले रेस का अवलोकन कर विजेता खिलाड़ियों को शुभकामनाएं प्रेषित की।

मुख्यमंत्री ने इस दौरान 5000 मीटर रेस ( महिला) के विजेता खिलाड़ियों को मेडल पहनाकर सम्मानित भी किया। 5000 मीटर रेस ( महिला) में उत्तराखंड की अंकिता ने प्रथम, महाराष्ट्र की संजीवनी जाधव ने दूसरा एवं महाराष्ट्र की पूनम ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।

इस अवसर पर श्रीमती गीता धामी, कमिश्नर गढ़वाल श्री विनय शंकर पांडे, एवं अन्य लोग मौजूद रहे।

By Janswar

You missed

error: Content is protected !!