(अरुणाभ रतूड़ी जनस्वर)

मुनिकीरेती के पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष उत्तम सिंह राणा का निधन।

मुनिकीरेती:- नगर पालिका मुनिकीरेती के पूर्व अध्यक्ष उत्तम सिंह राणा का 91 वर्ष की आयु में बीती रात निधन हो गया। उनके निधन से क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई है। वे अपने पीछे भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं।मुनिकीरेती के पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष उत्तम सिंह राणा का 91 वर्ष की आयु में निधन।

अपने राजनीतिक और सामाजिक कार्यों के लिए जाने जाने वाले श्री राणा एक सम्मानित व्यक्ति थे। वे अपने पीछे भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। उनके निधन की खबर से उनके समर्थकों और स्थानीय लोगों में गहरी उदासी है। 

उनके निधन पर विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों ने गहरा शोक व्यक्त किया है। नगर पालिका की अध्यक्ष श्रीमती नीलम बिजल्वाण, पूर्व अध्यक्ष शिवमूर्ति कंडवाल सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने उनके निधन को क्षेत्र के लिए एक बड़ी क्षति बताया और शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदनाएँ व्यक्त कीं।

उनका अंतिम संस्कार  आज मुनिकीरेती के पूर्णानंद घाट पर किया जाएगा।

By Janswar

You missed

error: Content is protected !!