ब्लॉक अध्यक्ष उपेंद्र प्रसाद बडोला और संगठन मंत्री नीतिश उनियाल के नेतृत्व में सदस्यता अभियान, कार्यकर्ताओं को नई जिम्मेदारियाँ।

यमकेश्वर:-यमकेश्वर की पावन धरती पर गुरुवार को उत्तराखंड क्रांति दल (यूकेडी) के नेतृत्व में एक महत्वपूर्ण संगठनात्मक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान ब्लॉक अध्यक्ष उपेंद्र प्रसाद बडोला एवं विधानसभा संगठन मंत्री नीतिश उनियाल के मार्गदर्शन में अनेक युवा साथियों ने दल की सदस्यता ग्रहण की। साथ ही कई समर्पित कार्यकर्ताओं को नई जिम्मेदारियाँ सौंपकर संगठन को और अधिक मजबूत करने का कार्य किया गया।

कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि यह केवल सदस्यता अभियान नहीं, बल्कि उत्तराखंड की अस्मिता, स्वाभिमान और अधिकारों की लड़ाई को नई ऊर्जा देने का संकल्प है। उन्होंने कहा कि आज का युवा जागरूक हो चुका है और वह अपने जल, जंगल, जमीन, मूल निवास-भू कानून, रोजगार, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसे बुनियादी मुद्दों के लिए एकजुट होकर आगे आ रहा है।

यूकेडी नेताओं ने कहा कि उत्तराखंड क्रांति दल का लगातार बढ़ता जनाधार इस बात का संकेत है कि अब पहाड़ का जनमानस अपने अधिकारों के प्रति सजग और संघर्षशील बन चुका है। यह आंदोलन केवल राजनीतिक नहीं, बल्कि अपनी संस्कृति, अस्तित्व और आने वाली पीढ़ियों के भविष्य को सुरक्षित रखने का जनसंकल्प है।

इस अवसर पर संगठन की ओर से संकल्प लिया गया कि

जल, जंगल और जमीन की रक्षा,मजबूत भू-कानून और मूल निवास की लड़ाई, युवाओं के लिए रोजगार की मांग,

तथा शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाओं को गांव-गांव तक पहुंचाने के लिए संघर्ष को और तेज किया जाएगा।

यूकेडी ब्लॉक अध्यक्ष उपेंद्र प्रसाद बडोला ने कहा कि अब समय आ गया है कि उत्तराखंड के लोग एकजुट होकर अपने सम्मान, अधिकार और भविष्य की लड़ाई को मजबूती दें। उन्होंने सभी युवाओं और क्षेत्रवासियों से इस अभियान से जुड़ने का आह्वान किया।

By Janswar

You missed

error: Content is protected !!