ARUNABH RATURI.JANSWAR.COM

राज्यपाल ने समस्त प्रदेशवासियों को चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

राजभवन देहरादून 08 अप्रैल 2024:- राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने समस्त प्रदेशवासियों को चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं साथ ही उन्होंने सभी को हिन्दू नववर्ष की भी बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

राज्यपाल ने अपने बधाई संदेश में कहा की नवरात्रि का पावन पर्व श्रद्धा, भक्ति और शक्ति की आराधना का पर्व है। शक्ति की उपासना का यह पर्व हर किसी के जीवन में नयी ऊर्जा, सुख, समृद्धि और हर्षाेल्लास का संचार करे तथा नव संवत्सर सभी के जीवन में नया उत्साह और नई उमंग लेकर आए।

राज्यपाल ने माँ दुर्गा से सभी प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि तथा उत्तम स्वास्थ्य की कामना की है।

By Janswar

You missed

error: Content is protected !!