डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने व्यापारियों एवं क्षेत्रवासियों के साथ मनाई दीपावली, दी शुभकामनाएं।
ऋषिकेश:- ऋषिकेश विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने दीपावली के पावन अवसर पर शहर के विभिन्न बाजारों का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने व्यापारियों एवं बाजार में खरीदारी करने पहुंचे क्षेत्रवासियों से मुलाकात कर सभी को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं दीं तथा उनके सुख, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।
वहीं, डॉ. अग्रवाल के ऋषिकेश स्थित निजी आवास पर भी सुबह से ही क्षेत्रीय नागरिकों, जनप्रतिनिधियों एवं पार्टी कार्यकर्ताओं का दीपावली की शुभकामनाएं देने के लिए पहुंचना जारी रहा। डॉ. अग्रवाल ने सभी से आत्मीयता के साथ मुलाकात की और पर्व की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर डॉ. अग्रवाल ने कहा कि दीपावली प्रकाश, उमंग, उत्साह और आपसी प्रेम का पर्व है। यह त्योहार हमें अंधकार से प्रकाश और निराशा से आशा की ओर बढ़ने की प्रेरणा देता है।
उन्होंने कामना की कि मां लक्ष्मी एवं भगवान श्री गणेश की कृपा सभी पर बनी रहे और दीपावली प्रत्येक परिवार के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि एवं खुशहाली लेकर आए।
