(अरुणाभ रतूड़ी जनश्वर)

राज्यपाल गुरमीत सिंह ने रक्षाबंधन को बताया प्रेम और सामाजिक सद्भाव का प्रतीक, बहनों का किया आभार व्यक्त।

राजभवन देहरादून:- रक्षाबंधन के पावन पर्व पर आज राजभवन में प्रजापिता ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की बहनों ने राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) को रक्षा सूत्र बांधकर उनके स्वस्थ और दीर्घायु जीवन की मंगलकामनाएं दीं। इस अवसर पर राज्यपाल ने सभी बहनों का आभार व्यक्त करते हुए रक्षाबंधन को प्रेम, विश्वास और सामाजिक सद्भाव का प्रतीक बताया।

  इसी क्रम में एसओएस चिल्ड्रन विलेज भीमताल, सेपियंस स्कूल विकासनगर तथा हिंदुस्तान स्काउट्स एवं गाइड की छात्राओं ने भी राज्यपाल को राखी बांधकर शुभकामनाएं प्रेषित की। राज्यपाल ने छात्राओं के उज्जवल भविष्य के लिए अपना आशीर्वाद दिया। उन्होंने शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ऐसे त्यौहार हमें अपने संबंधों की पवित्रता और समाज में एक-दूसरे के प्रति जिम्मेदारी निभाने की प्रेरणा देते हैं। राज्यपाल ने कहा कि यह पर्व भाई-बहन के पवित्र रिश्ते, अटूट स्नेह और विश्वास का प्रतीक है, जो पारिवारिक बंधनों को और मजबूत करता है तथा समाज में प्रेम, सौहार्द और आपसी भाईचारे की भावना को गहरा बनाता है। इस अवसर पर प्रथम महिला श्रीमती गुरमीत कौर, वित्त नियंत्रक श्री राज्यपाल डॉ. तृप्ति श्रीवास्तव एवं अन्य लोग उपस्थित रहे।

 

By Janswar

You missed

error: Content is protected !!