(अरुणाभ रतूड़ी जनस्वर)

राज्यपाल लैप्टिनेंट जनरल ( सेवानिवृत्त) गुरमीत सिंह से मिले बीकेटीसी अध्यक्ष।

देहरादून:- श्री बदरीनाथ – केदारनाथ मंदिर समिति ( बीकेटीसी) अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने प्रदेश के राज्यपाल लैप्टिनेंट जनरल ( अवकाश प्राप्त)गुरमीत सिंह से शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर राज्यपाल ने अपनी पुस्तक संस्कृति ओर भारतीय ज्ञान प्रणाली की पुनर्स्थापना उत्तराखंड के विशेष संदर्भ में पुस्तक बीकेटीसी अध्यक्ष को भेंट की ।

उत्तराखंड चारधाम श्री केदारनाथ, श्री बदरीनाथ श्री गंगोत्री, श्री यमुनोत्री यात्रा सहित 25 मई से शुरू होने वाली पवित्र श्री हेमकुंट साहिब यात्रा विषयक चर्चा हुई।

6 मई श्री बदरीनाथ -केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी की कार्यभार संभालने के बाद तथा श्री केदारनाथ तथा श्री बदरीनाथ धाम यात्रा व्यवस्थाओंं के निरीक्षण से लौटने के पश्चात महामहिम राज्यपाल महोदय से राजभवन में भेंट हुई है।
धामों में यात्रा व्यवस्थाओंं,मंदिर समिति द्वारा धामों में तीर्थयात्रियों को सरल सुगम दर्शन, धामों में सुरक्षा व्यवस्था के विषय में बीकेटीसी अध्यक्ष ने राज्यपाल को अवगत कराया।

By Janswar

You missed

error: Content is protected !!