अंडर-21 बालक वर्ग के खिलाड़ियों को मिलेगा प्रतिभा दिखाने का मौका, 26 नवंबर को कंडोलिया मैदान में होगा चयन
पौड़ी गढ़वाल:- अल्मोड़ा में आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय अंडर-21 बालक आमंत्रण फुटबॉल प्रतियोगिता में पौड़ी गढ़वाल की टीम भी प्रतिभाग करेगी। इसके लिए जनपद की टीम का चयन 26 नवंबर को कंडोलिया मैदान, पौड़ी में ट्रायल के माध्यम से किया जाएगा।
जिला खेल कार्यालय अल्मोड़ा की ओर से अनुसूचित जाति वर्ग के अंडर-21 बालक खिलाड़ियों के लिए राज्य स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन 27 से 29 नवंबर तक हेमवती नंदन बहुगुणा खेल स्टेडियम, अल्मोड़ा में किया जा रहा है। प्रतियोगिता में पौड़ी गढ़वाल की टीम को भी आमंत्रित किया गया है।
इच्छुक खिलाड़ी 26 नवंबर को पूर्वाह्न 11 बजे कंडोलिया मैदान पहुंचकर चयन ट्रायल में प्रतिभाग कर सकते हैं।
जिला खेल अधिकारी प्रदीप कुमार ने बताया कि ट्रायल में शामिल होने वाले खिलाड़ियों को स्थायी निवास प्रमाण पत्र, जन्म प्रमाण पत्र, अनुसूचित जाति प्रमाण पत्र, आधार कार्ड की छायाप्रति और दो रंगीन पासपोर्ट साइज फोटो साथ लाना अनिवार्य होगा।
उन्होंने स्पष्ट किया कि चयन ट्रायल में प्रतिभाग करने वाले खिलाड़ियों को किसी भी प्रकार का भत्ता देय नहीं होगा।
खेल प्रतिभाओं के लिए यह चयन ट्रायल राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में पौड़ी गढ़वाल का प्रतिनिधित्व करने का अवसर होगा।
