रुद्रप्रयाग पुलिस और बीकेटीसी ने केदारनाथ में परिजनों से बिछड़े बच्चे को मिलवाया।

केदारनाथ:- आज दिनांक 22.10.2025 को श्री केदारनाथ धाम मंदिर प्रांगण में एक बच्चा रोता हुआ पुलिस टीम को मिला। जिसे पुलिस खोया पाया केंद्र में लाकर चुप करा कर नाम पता पूछा तो बच्चे ने अपना नाम अक्षत त्रिपाठी पुत्र बाल कृष्ण त्रिपाठी उम्र 7 वर्ष निवासी ग्राम सेमरोता बताया। परिजनों को लाउड स्पीकर से काफी बार आवाज लगाई जिस पर काफी समय बाद बालकृष्ण त्रिपाठी पुलिस खोया पाया केंद्र पर आए अपने पुत्र को पहचानते हुए बताया कि वह थाना शिवरत्न गंज जनपद रायबरेली उत्तरप्रदेश से श्री केदारदर्शन के लिए अपने परिवार के साथ आए हे बच्चा अपने माता के साथ था जिसका हाथ छूट गया और वह भीड़ में खो गया जो पुलिस को मिला है। बच्चे को उसके पिता से मिलवाकर पिता की आंखे नम हुई और रुद्रप्रयाग पुलिस का आभार व्यक्त किया गया।

बालक को मिलवाने वाली टीम में उपनिरीक्षक सुरेश कुमार सिंह चौकी केदारनाथ, आरक्षी परमवीर चौकी केदारनाथ डॉ. विनीत पोस्ती सदस्य बीकेटीसी केदारनाथ मौजूद रहे।

 

 

By Janswar

You missed

error: Content is protected !!