ARUNABH RATURI.JANSWAR.COM

राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई राजकीय महाविद्यालय रुद्रप्रयाग के तत्वाधान में शुक्रवार को प्रथम राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य डाॅ. आशुतोष त्रिपाठी द्वारा की गई।

रुद्रप्रयाग:- इस अवसर पर डॉ. विक्रम (बीए पर्यटन) द्वारा इसरो और नासा के संबंध में विद्यार्थियों को जानकारी दी गई। डॉ. जय श्रीवास्तव (समाजशास्त्री) द्वारा अनंत अंतरिक्ष के विषय में स्वयंसेवियों को जानकारी दी गई। श्रीकांत नौटियाल (इतिहास) द्वारा भौतिकवाद की दौड़ और उसके दुष्परिणामों के विषय में जानकारी दी गई। डाॅ. गोपी प्रसाद (गणित) द्वारा रामधारी सिंह दिनकर की कविता के माध्यम से यह बताने का प्रयत्न किया गया कि मानव की बहुत समस्याओं का कारण स्वयं मानव ही तो है। कार्यक्रम के अंत में महाविद्यालय के प्राचार्य डाॅ. आशुतोष त्रिपाठी द्वारा निबंध एवं क्विज प्रतियोगिता के विजेताओं की घोषणा की गई एवं जीवन में विज्ञान के महत्व पर विस्तार से चर्चा की। कार्यक्रम का सफल संचालन बीएससी तृतीय सेमेस्टर की खुशी कुकरेती एवं हिमानी कोठियाल द्वारा किया गया।

इस अवसर पर कार्यक्रम के नोडल अधिकारी डॉ. सुनीता असवाल, डॉ. अंजिता पांडेय, डॉ. पूजा, नवीन महाजन, प्रिया, नलिनी, पलक, महक, आदर्श, कुलदीप, आकाश, प्रियांशु आदि सहित बड़ी संख्या में स्वयंसेवी उपस्थित थे।

By Janswar

You missed

error: Content is protected !!