A.Raturi.Janswar.Com

माननीय वन मंत्री सुबोध उनियाल रविवार को एक दिवसीय भ्रमण पर रुद्रप्रयाग पहुंचे।

रूद्रप्रयाग:- माननीय वन मंत्री सुबोध उनियाल रविवार को एक दिवसीय भ्रमण पर रुद्रप्रयाग पहुंचे। इस अवसर पर उन्होंने वन महोत्सव, हरेला एवं एक पेड़ माँ के नाम कार्यक्रम की समीक्षा बैठक की। वन मंत्री द्वारा जनपद में एक पेड़ माँ के नाम की शुरुआत करते हुए पुलिस लाइन रतूड़ा एवं शिवनंदी ग्राम में वन महोत्सव कार्यक्रम के तहत पौधारोपण किया गया।

वन मंत्री सुबोध उनियाल ने पौधारोपण कार्यक्रम के अवसर पर जनपद के सभी विभागों को वन विभाग के सहयोग से इस पौधारोपण काल में अपने- अपने विभागों की वाटिका विकसित करने को कहा। इसके अलावा प्रत्येक विद्यालय प्रागण में खाली स्थानों पर इको क्लब बनाकर पेड़ लगाने एवं उनकी रक्षा करने को भी कहा। जनपद में हरेला कार्यक्रमों के दौरान 50 प्रतिशत फलदार पौधों का रोपण करने के निर्देश दिए। पौधारोपण एवं संरक्षण कार्यक्रमों में वन पंचायत एवं स्थानीय लोगों की भागीदारिता अधिक से अधिक सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

पौधारोपण कार्यक्रम के दौरान अपर जिलाधिकारी श्याम सिंह राणा, उप जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग आशीष घिल्डियाल, पुलिस उपाधीक्षक प्रबोध घिल्डियाल, उप प्रभागीय वनाधिकारी रूद्रप्रयाग देवेन्द्र सिंह पुण्डीर, वन क्षेत्राधिकारी संजय सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

 

By Janswar

You missed

error: Content is protected !!