A.Raturi.Janswar.Com

लगातार तीसरी बार बनने जा रही NDA सरकार, भारत बनेगा विश्वगुरु:- रेखा आर्या

उत्तराखंड :- NDA की लोकसभा चुनावों में लगातार तीसरी बार जीत पर उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि उत्तराखंड में पांचों की पांचों सीटों पर कमल का खिलना यह बताता है कि प्रधानमंत्री मोदी जी और मुख्यमंत्री धामी जी के विकास और विश्वास की जो लकीर बहुत मजबूती के साथ खींची गई है उसका सीधा -सीधा प्रतिबिंब दिखता है। इसके लिए मंत्री रेखा आर्या नें प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए बधाई दी! 

इसके साथ ही पूरे देश मे NDA को जो जनादेश मिला है उसके लिए मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को बधाई देती हूं कि वह पुनः तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री पद पर आसीन होने जा रहे हैं।

साथ ही कहा कि मैं समस्त प्रदेशवासियों को बधाई देती हूं कि उन्होंने मोदी जी के नेतृत्व पर विश्वास जताते हुए प्रदेश की पांचों सीटों पर कमल खिलाने का काम किया है। निश्चित ही यह मोदी जी के विकास और विश्वास की जीत है। और प्रदेश की समस्त देवतुल्य जनता का भी धन्यवाद करती हूँ कि उन्होंने उत्तराखंड की पांचो सीट जीता कर उत्तराखंड के पांच कमल माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की झोली में डाले हैं! और देश को विश्व गुरु बनने की ओर अग्रसर किया है!

मेरा विश्वास है कि जैसे पिछले 10 वर्षों में विकास के आयाम रचे गए हैं वैसे ही लगातार तीसरी बार माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में बनने जा रही NDA की सरकार में बहुत से विकास होंगे और माननीय प्रधानमंत्री जी नें भारत को 2047 तक विश्व गुरु बनाने का जो संकल्प लिया था वह उस संकल्प को पूर्ण करेंगे!

 

 

 

By Janswar

You missed

error: Content is protected !!