(अरुणाभ रतूड़ी जनस्वर)

विधायक डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने जल जीवन मिशन के कार्यों की समीक्षा की।

ऋषिकेश ;- क्षेत्रीय विधायक व पूर्व मंत्री डा. प्रेमचंद अग्रवाल ने जल संस्थान के अधीक्षण अभियंता नमित रमोला के साथ बैठक ली। इस दौरान जल जीवन मिशन के तहत विधानसभा ऋषिकेश में किये जा रहे कार्यों की जानकारी हासिल की।

बैठक में अधीक्षण अभियंता ने डा. अग्रवाल को बताया कि जल जीवन मिशन के तहत गौहरी माफी में एक करोड़ 50 लाख, छिद्दरवाला में दो करोड़ 66 लाख, हरिपुरकलां में तीन करोड़ 82 लाख, मोतीचूर (हरिपुरकलां) एक करोड़ 75 लाख, खांडगांव में 55 लाख और खैरीकलां 71 लाख में लगभग कार्य पूर्ण कर लिया गया है, जबकि गुमानीवाला, साहबनगर, गढ़ी श्यामपुर, भट्टोवाला, चकजोगीवाला में कार्य गतिमान है।

डा. अग्रवाल ने उन्हें निर्देशित करते हुए कहा कि जहां कार्य अभी गतिमान है, वहां जल्द गुणवत्ता के साथ शीघ्र कार्य पूर्ण करें। इसके अलावा निर्माण कार्य के दौरान खोदी गई जगहों पर सड़क निर्माण भी शीघ्र करें। जिससे आवागमन में दिक्कतें न हो।

 

   

By Janswar

You missed

error: Content is protected !!