ARUANBH RATURI.JASNWAR.COM

श्री केदारनाथ से खराब हेलीकॉप्टर को दूसरे हेलीकॉप्टर से टो करके लाते समय खराब हेलीकॉप्टर गिरा नीचे, कोई जनहानि नही, SDRF का सर्च ऑपरेशन जारी।

केदारनाथ:- आज दिनाँक 31 अगस्त 2024 को पुलिस चौकी लिनचोली के माध्यम से SDRF रेस्क्यू टीम को सूचना प्राप्त हुई कि एक प्राइवेट कंपनी का खराब हेलीकॉप्टर, जिसे दूसरे हेलीकॉप्टर द्वारा टो कर श्री केदारनाथ हेलीपैड से गोचर हेलीपैड के लिए ले जाया जा रहा था। थारू कैंप के पास लिनचोली में नदी में गिर गया। एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंच चुकी है और राहत कार्य जारी है। इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है। SDRF टीम द्वारा खोजबीन की जा रही है।

By Janswar

You missed

error: Content is protected !!