Arunabh Raturi janswar 

सचिव पेयजल शैलेश बगोली ने जल निगम और जल संस्थान के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ जल जीवन मिशन की प्रगति की समीक्षा की ।

देहरादून:- सचिव पेयजल शैलेश बगोली ने आज जल निगम, जल संस्थान के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ जल जीवन मिशन के कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने जल जीवन मिशन के समस्त कार्यों का डिवीजन तथा जिलेवार, एमडी जेजेएम द्वारा अनुश्रवण करने के अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने कहा जल जीवन मिशन के कार्यों की गुणवत्ता की जांच लैब टैस्टिग के माध्यम से कराई जाए तथा विभाग के अधिकारी क्षेत्र में जाकर क्वालिटी टैस्ट करवाएंगे इस कार्य के लिए विभाग के ईई स्वयं जिम्मेदार होंगे

सचिव पेयजल श्री बगौली ने कहा कि जो भी कार्य पांच करोड़ की धनराशि से अधिक होंगे उन कार्यों की समीक्षा प्रत्येक सप्ताह एमडी जेजेएम द्वारा की जाएगी।

 

By Janswar

You missed

error: Content is protected !!