अरुणाभ रतूड़ी जनस्वर 

सैनिक कल्याण अधिकारी रिटायर्ड कर्नल 50 हज़ार रिश्वत लेता गिरफ्तार।

(अर्जुन सिंह भण्डारी) बागेश्वर-: सतर्कता अधिष्ठान हल्द्वानी द्वारा आज बागेश्वर निवासी सेवानिवृत्त सैन्यकर्मी के खत्म हुए अनुबंध को पुनः रिवाइव करने के लिए जिला सैनिक कल्याण बागेश्वर में तैनात अधिकारी सेवानिवृत्त कर्नल को सैन्य कर्मी से 50 हज़ार रुपये रिश्वत लेने के अपराध में 50 हज़ार नगद लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया।

शिकायतकर्ता सेवानिवृत्त सैन्य कर्मी ने सतर्कता अधिष्ठान के टोल फ्री नंबर 1064 पर शिकायत दर्ज करवाई कि वह सेवानिवृत्त सैन्य कर्मी है तथा उपनल के माध्यम से सैनिक कल्याण विभाग में कार्य करता है। उनके अनुसार उनका11 महीने का अनुबंध होता है। अनुबंध की समय सीमा बढ़ाने के लिये उनके द्वारा जिला सैनिक कल्याण विभाग में आवेदन किया तो सैनिक कल्याण अधिकारी बागेश्वर सेवानिवृत कर्नल सुबोध शुक्ला द्वारा उनसे 50 हज़ार रुपये मांगे जा रहे है।

शिकायतकर्ता की शिकायत पर सतर्कता अधिष्ठान हल्द्वानी द्वारा आरोपी अधिकारी के खिलाफ गोपनीय जांच शुरू की तो प्राथमिक जांच में आरोपी अधिकारी के खिलाफ सभी आरोप सही पाए गए। जिसपर सतर्कता अधिष्ठान की ट्रैप टीम द्वारा आज शनिवार को जिला सैनिक कल्याण अधिकारी बागेश्वर सुबोध शुक्ला (सेवानिवृत कर्नल) मूल निवासी- ग्राम रामपुर, पो० बिरसिंघपुर, पाली, बांधीगढ़ जिला उमरिया, मध्य प्रदेश को शिकायतकर्ता से 50 हज़ार रिश्वत लेते हुये जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास कार्यालय बागेश्वर से रंगे हाथों गिरफ्तार किया।
उक्त प्रकरण में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत कर अनुसंधान किया जायेगा ।

निदेशक सतर्कता अधिष्ठानडॉ० वी० मुरूगेसन द्वारा ट्रैप टीम को नकद पुरस्कार से पुरस्कृत करने की घोषणा की गयी है।

By Janswar

You missed

error: Content is protected !!