(अरुणाभ रतूड़ी जनस्वर)

अर्ध कुंभ के दौरान श्रद्धालुओं का आवागमन स्वर्गाश्रम व नीलकंठ में भी रहेगा।

पौड़ी:- हरिद्वार में 2027 में आयोजित होने वाले अर्ध कुंभ मेले की तैयारियों को लेकर अपर जिलाधिकारी  अनिल सिंह गर्ब्याल ने बुधवार को एनआईसी कक्ष में संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने लक्ष्मणझूला और नीलकंठ में होने वाले कार्यों के लिए डीपीआर  तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अर्ध कुंभ के दौरान श्रद्धालुओं का स्वर्गाश्रम व नीलकंठ में भी आवागमन रहेगा।

अपर जिलाधिकारी ने कहा कि अर्ध कुंभ के दौरान श्रद्धालुओं का आवागमन स्वर्गाश्रम व नीलकंठ में भी रहेगा और वह स्वर्गाश्रम से होते हुए हरिद्वार तक यात्रा करेंगे, उन्होंने संबंधित अधिकारियों को कहा कि स्वर्गाश्रम में आवश्यक कार्यों और उपकरणों की व्यवस्था के लिए डीपीआर तुरंत तैयार की जाए। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग को आवश्यक स्वास्थ्य उपकरण और एम्बुलेंस की व्यवस्था के लिए कार्रवाई शीघ्र करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही नगर पंचायत जोंक के अधिशासी अधिकारी को स्वर्गाश्रम क्षेत्र के मार्गों की मरम्मत के लिए कार्ययोजना प्रस्तुत करने को कहा गया। वहीं उन्होंने यातायात व्यवस्था को लेकर परिवहन, पुलिस व लोनिवि के अधिकारियों को समन्वय स्थापित करते हुए कार्य करने को कहा।

अपर जिलाधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों को जल्द से जल्द अपनी तैयारियों के लिए डीपीआर तैयार करने के निर्देश दिए, ताकि डीपीआर शासन को शीघ्र प्रस्तुत किया जा सके। उन्होंने आगामी अर्ध कुंभ मेले की व्यवस्थाओं की तैयारी को लेकर अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए, ताकि मेले के आयोजन में किसी भी प्रकार की कोई कमी न रहे।

बैठक में डीएफओ गढ़वाल स्वप्निल अनिरुद्ध, अधीक्षण अभियंता जल निगम मो. मिशम, अधीक्षण अभियंता जल संस्थान प्रवीण सेनी, एएसपी अनूप काला, अधिशासी अभियंता लोनिवि निर्भय सिंह, उरेडा अधिकारी राजेश्वरी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

By Janswar

You missed

error: Content is protected !!