कमला नेहरू पुरस्कार वितरण समारोह में 135 माताएं सम्मानित, डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने की विधायक निधि से 100 मेज-कुर्सी देने की घोषणा।

ऋषिकेश:- क्षेत्रीय विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल सरस्वती विद्या मंदिर, आवास विकास ऋषिकेश में आयोजित कमला नेहरू पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए। कार्यक्रम में 75 प्रतिशत एवं उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले 135 विद्यार्थियों की माताओं को कमला नेहरू पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर डॉ. अग्रवाल ने कहा कि बच्चों की प्रतिभा, अनुशासन एवं संस्कारयुक्त शिक्षा ही राष्ट्र के उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव है। उन्होंने विद्यालय द्वारा शिक्षा के साथ संस्कारों के संवर्धन के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन अभिभावकों को भी बच्चों की शिक्षा में सक्रिय सहभागिता के लिए प्रेरित करते हैं।

कार्यक्रम के दौरान डॉ. अग्रवाल ने विद्यालय की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए विधायक निधि से 100 मेज एवं कुर्सियां उपलब्ध कराने की घोषणा की। उन्होंने विद्यालय परिवार को इस सफल आयोजन के लिए शुभकामनाएं दीं तथा सम्मानित सभी छात्र-छात्राओं एवं उनकी माताओं को उज्ज्वल भविष्य के लिए हार्दिक बधाई दी।

इस अवसर पर विद्यालय परिवार, अभिभावकगण एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

By Janswar

You missed

error: Content is protected !!