(अरुणाभ रतूड़ी जनस्वर)

  • महिला सुरक्षा के खिलाफ़ अपराध पर हरिद्वार पुलिस की त्वरित एंव सख़्त कार्रवाई।
  • अपराध करने वालों के लिये हरिद्वार पुलिस का स्पष्ट संदेश, क़ानून से बच नहीं सकता अपराधी।

हरिद्वार:- दिनांक 19.09.2025 को दोपहर में महिला पत्नी सुरेन्द्र रावत निवासी गढ़वाल एन्कलेव, रामानंद इंस्टीट्यूट के पास, ज्वालापुर, हरिद्वार अपने बच्चों को स्कूल से लेने गई थी।

जब वह बच्चों को लेकर पैदल घर लौट रही थी, तभी एक मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति ने पीछे से झपट्टा मारकर महिला के कान से उनके कुण्डल छीन लिए और फरार हो गया।

इस संबंध में कोतवाली ज्वालापुर पर मु0अ0सं0-526/2025, धारा 304(2) बीएनएस पंजीकृत किया गया। महिला के साथ दिनदहाड़े हुई इस घटना को गंभीरता से लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार द्वारा टीम गठित कर कार्रवाई करने हेतु निर्देशित किया गया। टीमों ने घटनास्थल व आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले तथा स्थानीय लोगों से जानकारी जुटाई।

दिनांक 20.09.2025 की रात्रि को ज्वालापुर पुलिस टीम द्वारा नहर पटरी पर चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध मोटरसाइकिल सवार को रोकने का प्रयास किया गया। पुलिस को देखकर आरोपी ने भागने की कोशिश की लेकिन मोटरसाइकिल फिसलने से गिर पड़ा और मौके पर ही दबोच लिया गया।

पूछताछ में अभियुक्त ने अपना नाम नसरत पुत्र खलील निवासी इक्कड़ कला थाना पथरी, हरिद्वार (उम्र 25 वर्ष) बताया तथा महिला के कान से कुण्डल छीनने की घटना को स्वीकार किया।

अभियुक्त के कब्जे से महिला के छीने गए 02 कुण्डल एवं घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल (स्पलेण्डर प्लस, रंग सिल्वर बरामद की गई।

पीड़िता द्वारा मौके पर आकर अपने कुण्डल की पहचान की गई। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में धारा 317(2) बीएनएस की वृद्धि की गई है।

बरामदगी-1. 02 कुण्डल (पीली धातु, छीने गए)। 2. मोटरसाइकिल स्पलेण्डर प्लस रंग सिल्वर

 

 

By Janswar

You missed

error: Content is protected !!