(अरुणाभ रतूड़ी जनस्वर)

26 मार्च 2010 के बाद विवाहित कार्मिकों को जल्द पंजीकरण करवाने के दिए निर्देश।

पौड़ी:- जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान की अध्यक्षता में एनआईसी कक्ष में समान नागरिक संहिता (यूसीसी) के अंतर्गत विवाह पंजीकरण को लेकर बैठक आयोजित की गई। उन्होंने कहा कि जिन कार्मिकों का विवाह 26 मार्च 2010 के बाद हुए हैं वे जल्द पंजीकरण करवाना सुनिश्चित करें।

गुरूवार को आयोजित बैठक में जिलाधिकारी ने सभी जिला स्तरीय अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि जिन विभागों में कार्यरत कर्मचारियों के विवाह का पंजीकरण अभी तक नहीं हुआ है, उनका पंजीकरण जल्द से जल्द कराया जाए। उन्होंने जिला विकास अधिकारी को इस प्रक्रिया की नियमित मॉनिटरिंग करने के भी निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने यह भी निर्देश दिए कि प्रत्येक विभाग में विवाह पंजीकरण के लिए एक नोडल अधिकारी नामित किया जाए, जो इस कार्य की नियमित रिपोर्ट सप्ताह में दो दिन जिला कार्यालय को उपलब्ध कराएगें। इसके अलावा उन्होंने आम जनता से भी अपील की कि वे अपने विवाह का पंजीकरण अवश्य कराएं और समान नागरिक संहिता के प्रति जागरूकता फैलाने में सहयोग करें।
बैठक में जिला विकास अधिकारी मनविंदर कौर, प्रशिक्षु पीसीएस कृष्णा त्रिपाठी सहित अन्य अधिकारी वर्चुअल माध्यम से उपस्थित थे।

By Janswar

You missed

error: Content is protected !!