गजेंद्र सिंह सजवाण के निर्विरोध जिला योजना समिति सदस्य निर्वाचित होने पर मुनिकीरेती में भव्य स्वागत।

मुनिकीरेती:-  राज्य निर्वाचन आयोग, उत्तराखंड के जिला योजना समिति, टिहरी गढ़वाल के सामान्य निर्वाचन वर्ष 2026 में गजेंद्र सिंह सजवाण के निर्विरोध सदस्य निर्वाचित होने पर नगर पालिका परिषद मुनिकीरेती-ढालवाला में ढोल-नगाड़ों और फूल-मालाओं के साथ उनका भव्य स्वागत किया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पालिका अध्यक्ष नीलम बिजल्वाण ने निर्वाचित सदस्य गजेंद्र सिंह सजवाण से क्षेत्र में विकास योजनाएं लाने की अपेक्षा जताई। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन महत्वपूर्ण है।

इस अवसर पर निर्वाचित सदस्य गजेंद्र सिंह सजवाण ने मुनिकीरेती-ढालवाला, तपोवन और देवप्रयाग के सभी सभासदों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने क्षेत्र में विकास कार्यों को आगे बढ़ाने और जनहित से जुड़ी योजनाओं को लाने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम में सभासद स्वाति पोखरियाल, बबीता रमोला, निशा नेगी, विनोद सकलानी, सभासद प्रतिनिधि अजय रमोला, जेई सचिन, कर अधीक्षक अनुराधा गोयल, प्रधान सहायक कैलाश सेमवाल, सफाई निरीक्षक कमल चौहान, कर निरीक्षक आकाश अग्रवाल, लिपिक विकास सेमवाल, आकाश कैन्तुरा, सफाई सुपरवाइजर राजू, महिपाल, मायाराम, बाबू सिंह, मनोज, अखिल भारतीय सफाई मजदूर संघ मुनिकीरेती के अध्यक्ष कुलदीप, सचिव आकाश तथा उत्तरांचल सफाई संघ मुनिकीरेती के अध्यक्ष अमित सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

 

By Janswar

You missed

error: Content is protected !!