ARUNABH RATURI.JANSWAR.COM

हल्द्वानी 09/02/2024:- आज जनपद प्रभारी मंत्री रेखा आर्या नैनीताल के हल्द्वानी स्थित बनभूलपूरा क्षेत्र पहुंची जहाँ उन्होंने कल बीती रात हुई अवैध अतिक्रमण की ध्वस्तीकरण की कार्यवाही के दौरान हिंसा में घायल पुलिसकर्मियों,पीआरडी जवानों,मीडिया कर्मियों एवं सिविलयनो का अस्पताल पहुंचकर कुशलक्षेम जाना!

मंत्री आर्या नें पीआरडी के घायल जवानों हेतु उनकी आर्थिक मदद का ऐलान किया, और सभी को आश्वस्त करते हुए कहा कि राज्य सरकार की और से सभी की हर संभव मदद की जाएगी साथ ही कहा कि घायल पीआरडी जवानों को लेकर विभागीय स्तर पर आर्थिक मदद की जाएगी!

कहा कि धामी सरकार जीरो टॉलरेंस की नीति पर कार्य करने के लिए जानी जाती है ऐसे में दोषियों को किसी भी हाल में बख्शा नही जाएगा!

वहीं प्रभारी मंत्री नें जनपद नैनीताल के आला अधिकारियों के साथ भी बैठक की जिसमे हल्द्वानी शहर की स्थति की वस्तुस्थिति के बारे में जानकारी ली!

बैठक में डीएम वंदना,DIG योगेंद्र रावत, एसएसपी प्रहलाद मीना, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप बिष्ट सहित कई अधिकारीगण उपस्थित रहे, जहाँ जिला व पुलिस प्रशासन को निर्देशित करते हुए कहा कि “लॉ एंड ऑर्डर व जीरो टॉलरेंस” की नीति पर करें काम और भविष्य में आप एक ऐसी नजीर पेश करें कि कोई व्यक्ति इस प्रकार का कुकृत्य करने के बारे में सोचे भी ना!

By Janswar

You missed

error: Content is protected !!