arunabh raturi.janswar.com
पुष्प वर्षा से हुआ सीएम धामी का भव्य स्वागत।

13 मार्च 2024:- मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी बुधवार को एक दिवसीय दौरे पर गोपेश्वर पहुंचे। यहां उन्होंने गोपेश्वर बस स्टेशन से पुलिस मैदान तक विशाल रोड शो किया। सीएम धामी के रोड शो में अपार जन सैलाब उमड़ा। मुख्यमंत्री के गोपेश्वर पहुंचने पर जगह जगह भारी संख्या में उनके चाहने वालों की भीड़ देखने को मिली। लोगों ने पुष्प वर्षा करते हुए सीएम धामी का भव्य स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने रोड शो में शामिल सभी लोगों का आभार जताया।

रोड शो में राज्यसभा सांसद महेन्द्र भट्ट, गढ़वाल सांसद तीरथ सिंह रावत, कर्णप्रयाग विधायक अनिल नौटियाल, थराली विधायक भूपाल राम टम्टा सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

By Janswar

You missed

error: Content is protected !!