मिशन शक्ति टीम ने बौराड़ी में चलाया जागरूकता अभियान, महिलाओं को दिलाई बाल विवाह रोकथाम की शपथ।

टिहरी:- महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग, टिहरी गढ़वाल की मिशन शक्ति टीम द्वारा संचालित बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत नई टिहरी के बौराड़ी स्थित मुस्लिम मोहल्ले में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुस्लिम समुदाय के लोगों को बाल विवाह की रोकथाम के प्रति जागरूक करते हुए इस सामाजिक कुप्रथा को समाप्त करने में सहयोग की अपील की गई।

मिशन शक्ति के जिला मिशन कोऑर्डिनेटर रमेश डंगवाल ने बताया कि अभियान के तहत समुदाय के लोगों को बाल विवाह से संबंधित कानूनी प्रावधानों एवं इसके दुष्परिणामों की जानकारी दी गई। उन्होंने कहा कि बाल विवाह बच्चों के शारीरिक, मानसिक एवं सामाजिक विकास को प्रभावित करता है। इसके प्रभावी रोकथाम के लिए समाज के प्रत्येक व्यक्ति की सहभागिता आवश्यक है। उन्होंने लोगों से बाल विवाह की जानकारी मिलने पर इसकी रोकथाम के लिए आगे आने की अपील की।

कार्यक्रम में महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से नवीन ने मुस्लिम समुदाय की महिलाओं को बाल विवाह रोकथाम की शपथ दिलाई। इस दौरान बाल विवाह मुक्त समाज के निर्माण में सामुदायिक सहभागिता सुनिश्चित करने का आह्वान किया गया।

By Janswar

You missed

error: Content is protected !!