पांच प्यारों की अगुवाई में निकली भव्य शोभायात्रा, विधायक ने संगत के दर्शन कर ग्रहण किया प्रसाद।

ऋषिकेश:- गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व के पावन अवसर पर ऋषिकेश विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल नगर में आयोजित भव्य नगर कीर्तन शोभायात्रा में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने संगत के दर्शन कर श्रद्धापूर्वक प्रसाद ग्रहण किया और सभी को प्रकाश पर्व की शुभकामनाएं दीं।

नगर कीर्तन शोभायात्रा पांच प्यारों की अगुवाई में पूरे शहर में निकाली गई। इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने उत्साह और श्रद्धा के साथ प्रतिभाग किया। पूरे नगर में भक्ति, सेवा और गुरु नानक देव जी की शिक्षाओं का संदेश गूंजता रहा।

इस अवसर पर डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि गुरु नानक देव जी ने संपूर्ण मानवता को प्रेम, समानता, सेवा, सद्भाव और भाईचारे का संदेश दिया। उनकी शिक्षाएं आज भी समाज को एकता, आपसी प्रेम और मानव कल्याण के मार्ग पर आगे बढ़ने की प्रेरणा देती हैं।

डॉ. अग्रवाल ने गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व की सभी को शुभकामनाएं देते हुए प्रदेश की सुख-समृद्धि, खुशहाली और शांति की कामना की।

 

By Janswar

You missed

error: Content is protected !!