arunabh raturi.janswar.com

पौड़ी नगर पालिका मैदान में मतदान कर्मचारियों से भरवाए जा रहे हैं प्रारुप 12और12 क फार्म।

पौड़ी 20 मार्च 2024:- लोक सभा सामान्य निर्वाचन में मतदान कराने हेतु नियुक्त कर्मचारियों को जिला मुख्यालय स्थित प्रेक्षागृह में प्रशिक्षण दिया जा रहा है। संबंधित कर्मचारियों को उनके विधान सभा क्षेत्र की मतदाता सूची में दर्ज नाम के आधार पर प्रारुप 12 और 12 क भरवाए जा रहे हैं। संबंधित कर्मचारी अपने ईवीएम या पोस्टल बैलेट के जरिए मतदान कर सकेंगे।

जिला मुख्यालय में नगर पालिका मैदान में प्रारुप भरवाने के लिए व्यवस्था की गई है। नोडल अधिकारी/मुख्य कृषि अधिकारी अमरेंद्र चौधरी ने बताया कि लोक सभा क्षेत्र- 02 गढ़वाल के समस्त 14 विधान सभा क्षेत्र मतदाता कर्मचारियों को प्रारुप 12 क भरवाकर निर्वाचन कर्तव्य प्रमाण पत्र (इडीसी) जारी किए जाएंगे। कर्मचारी की जिस मतदान केंद्र में ड्यूटी होगी, वह उसी केंद्र में प्रमाण पत्र के आधार पर इवीएम के माध्यम से मतदान करेंगे।

चौधरी ने बताया कि गढ़वाल लोक सभा क्षेत्र के बाहर के मतदाता कर्मचारियों से फार्म-12 भरवा कर पोस्टल बैलेट जारी किए जाएंगे। ऐसे मतदाताओं के लिए जनपद मुख्यालय पर फैसिलेशन सेंटर बनाकर मतदान कराया जाएगा। ताकि सभी कर्मचारी अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकें।

उन्होंने बताया कि मंगलवार से यह प्रक्रिया शुरू हुई है। पहले दिन लगभग साढे़ पांच सौ कर्मचारियों ने प्रारुप जमा करवाए।

By Janswar

You missed

error: Content is protected !!