ARUNABH RATURI.JANSWAR.COM

जनपद टिहरी की 03 विधान सभाओं में तैनात 233 वेब कास्टिंग कार्मिकों द्वारा लिया गया प्रशिक्षण।

टिहरी 11 अप्रैल 2024:- लोक सभा सामान्य निर्वाचन, 2024 को निष्पक्ष, स्वतंत्र, पारदर्शी और सुगमता से संपादित करवाने हेतु वेब कास्टिंग मतदेय स्थलों में तैनात कार्मिकों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। विधान सभा घनसाली में 80 वेब कास्टिंग मतदेय स्थल, विधान सभा देवप्रयाग के 74 तथा विधान सभा धनोल्टी में 92 वेब कास्टिंग मतदेय स्थल हैं।

गुरुवार को ब्लॉक सभागार घनसाली में
विधान सभा घनसाली के 86 वेब कास्टिंग कार्मिकों द्वारा, ब्लॉक सभागार कीर्तिनगर में विधान सभा देवप्रयाग के 74 कार्मिकों द्वारा तथा ब्लॉक सभागार थत्यूड़ में विधान सभा धनोल्टी के 73 वेब कास्टिंग कार्मिकों द्वारा प्रशिक्षण लिया गया।

जनपद में मतदान प्रक्रिया को शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न कराए जाने के लिए मास्टर ट्रेनरों द्वारा बेबकास्टिंग के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों एवं कैमरे के संचालन और नेट कनेक्टिविटी के बारे में जानकारी दी गई। इसके साथ ही इंटरनेट कनेक्टिविटी और कैमरे की लोकेशन आदि अन्य जानकारियां दी गई। इस मौके पर वेब कास्टिंग सामाग्री भी वितरित की गई।

प्रशिक्षण में सीएओ अभिलाषा भट्ट, समन्वयक अधिकारी वेब कास्टिंग पवन कुमार काला, मास्टर ट्रेनर उमेश बिष्ट, अतुल शर्मा, नीतीश, अनिल डबराल, रोहित लिंगवाल, रविंद्र कंडारी, सुनीता शाह, सुभाष, प्रवीण रतूड़ी सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

By Janswar

You missed

error: Content is protected !!