ARUNABH RATURI.JANSWAR.COM

 यह संकल्प पत्र है भारत के सुनहरे भविष्य का रोडमैप-रेखा आर्या

(अल्मोड़ा) 15 अप्रैल 2024 :- लोकसभा चुनाव की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है।उत्तराखंड में 19 अप्रैल को मतदान होना है। ऐसे में बीते दिनों भाजपा ने अपना घोषणा पत्र जारी किया जिसे लेकर भाजपा पार्टी द्वारा हर जगह अपने मंत्रियों के जरिये भाजपा के संकल्प पत्र में क्या खास है और किस प्रकार वह इस लोकसभा चुनाव में 400 का आंकड़ा पार करेगी इसे लेकर पत्रकार वार्ता कर रही है।

वहीं आज इसे लेकर उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने अल्मोड़ा स्थित एक निजी होटल में प्रेस वार्ता की। मीडिया से चर्चा के दौरान बीजेपी ‘संकल्प पत्र’ ‘मोदी गारंटी 2024’ को लेकर कहा कि हमने और हमारे प्रधानमंत्री मोदी जी ने जो संकल्प पत्र जारी किया है,यह संकल्प पत्र भारत के सुनहरे भविष्य का रोडमैप है।कहा कि हमसबने देखा की, 2014 और 2019 में भी हमारी पार्टी ने संकल्प पत्र जारी किया था और दोनों ही बार के संकल्प पत्र में जो लिखा उसे हमने पूरा किया।

जानकारी देते हुए बताया कि 76 पेज का ये घोषणा पत्र भारत का इतिहास बनेगा। पिछले 10 सालों में जो संकल्प थे वो हमारी सरकार ने पूरा किया है। हमारे संकल्प पत्र से 24 करोड़ लोग देश में गरीबी रेखा से बाहर आए है। हमने सबको आयुष्मान योजना का सुविधा दिया। इससे लोगों को 5 लाख की मुफ्त इलाज में बहुत बड़ी राहत मिली।हमने घर-घर बिजली,पानी,शौचालय,मुफ्त राशन,कोरोना काल मे मुफ्त वैक्सीन आदि सहित राज्य में पीएम मोदी जी के कुशल मार्गदर्शन व मुख्यमंत्री धामी जी के नेतृत्व में ऑल वेदर रोड,केदारनाथ-बद्रीनाथ पुनर्निर्माण, देहरादून-दिल्ली फोर लेन हाइवे,मानसखंड जैसी अनेको योजनाएं दी हैं।कहा कि आज देश व राज्य मोदी जी के नेतृत्व में लगातार आगे बढ़ रहा है।आज महिलाओं को सशक्त करने का काम भारतीय जनता पार्टी ने किया है।राज्य की महिलाएं आज स्वरोजगार के जरिये अपना व्यवसाय करके आत्मनिर्भर बन रही हैं।

वहीं उन्होंने कहा कि राम मंदिर का निर्माण जो कि वर्षो से अधर में था उसे पूरा करने का काम भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने किया।विपक्ष पर हमला बोलते हुए कहा कि विपक्ष सिर्फ और सिर्फ नकारात्मक राजनीति करती है।आज विपक्ष मुद्दाविहीन हो चुका इसलिए वह अनर्गल बातें करके जनता का ध्यान भटकाने का काम करते हैं।कांग्रेस के कई नेताओं के भाजपा में शामिल होने के जवाब में कैबिनेट मंत्री ने कहा कि आज जो भी नेता भाजपा पार्टी में सम्मलित हुए है या हो रहे हैं वह भारतीय जनता पार्टी की रीति नीति को देखकर शामिल हो रहे हैं।

By Janswar

You missed

error: Content is protected !!