arunabh raturi.janswar.com

उत्तराखंड बोर्ड की 10वीं और 12वीं के परीक्षा परिणाम आने पर क्षेत्रीय विधायक व मंत्री डा. प्रेमचंद अग्रवाल ने सभी उत्तीर्ण विद्यार्थियों को अपनी शुभकामनाएं दी।

ऋषिकेश 30 अप्रैल 2024:- उत्तराखंड बोर्ड की 10वीं और 12वीं के परीक्षा परिणाम आने पर क्षेत्रीय विधायक व मंत्री डा. प्रेमचंद अग्रवाल ने सभी उत्तीर्ण विद्यार्थियों को अपनी शुभकामनाएं दी हैं। इस दौरान डा. अग्रवाल ने सरस्वती विद्या मंदिर आवास विकास में मैरिट लिस्ट में स्थान प्राप्त करने वाले होनहारों को पुष्पमाला और पट्का पहनाकर सम्मानित किया।

मंगलवार को मंत्री डा. अग्रवाल आवास विकास स्थित सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में पहुंचे। यहां 12वीं कक्षा में मैरिट लिस्ट में प्रदेश में तीसरी रैंक प्राप्त करने वाले हरिश्चंद्र बिजल्वाण की बहन वंदना को सम्मानित किया, जबकि आठवीं रैंक प्राप्त करने वाली होनहार बिटिया दिव्यांगी उपाध्याय को परिजनों के साथ सम्मानित किया।

डा. अग्रवाल ने दसवीं कक्षा के होनहार आर्यन को 15वीं रैंक, प्रियांशु भट्ट को 21वीं रैंक, कुणाल जाटव को 25वीं रैंक तथा गौरव प्रजापति को 25वीं रैंक प्राप्त करने पर पुष्पमाला और पट्का पहनाकर सम्मानित किया और अपनी शुभकामनाएं दी।

डा. अग्रवाल ने सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए भविष्य में भी अपने प्रदर्शन को बरकरार रखने को कहा। उन्होंने कहा कि परीक्षा में असफल हुए विद्यार्थियों को अपने प्रदर्शन से निराश नहीं होना है, उन्हें अपनी समीक्षा करते हुए भविष्य में प्रदर्शन में सुधार लाना होगा।

इस दौरान सविम इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य उमाकांत पंत जी को भी मंत्री डा. अग्रवाल ने सम्मानित कर विद्यालय के उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए बधाई दी। इस अवसर पर प्रधानाचार्य उमाकांत पंत, उप प्रधानाचार्य नागेन्द्र पोखरियाल, संजय उपाध्याय, सरिता उपाध्याय, अध्यापक सतीश चौहान, रामगोपाल रतूड़ी, आरती बडोनी, यशोदा भारद्वाज, कर्णपाल बिष्ट, नरेंद्र खुराना सहित विद्यालय के अन्य अध्यापकगण तथा अभिभावक उपस्थित रहे।

By Janswar

You missed

error: Content is protected !!